रायपुर 31 मई 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सरगुजा के पूर्व सांसद श्री चक्रधारी सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री चक्रधारी सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री चक्रधारी सिंह लोकप्रिय और अपने क्षेत्र के विकास के प्रति सजग जनप्रतिनिधि थे। उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। गौरतलब है कि श्री चक्रधारी सिंह वर्ष 1980 में सरगुजा से सांसद चुने गए थे। उन्होंने संगठन में भी अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर, 14 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय चेतना की सशक्त स्वर श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अप्रतिम योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान क्रांतिकारी विचारधारा की संवाहक थीं जिनकी लेखनी ने स्वतंत्रता संग्राम […]
नगरीय निकाय चुनाव-2025कलेक्टोरेट से 100 मीटर परिसर प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित
दुर्ग, 23 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक कार्यालय कलेक्टर दुर्ग के 100 मीटर के परिसर को प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित किया है। परिसर में किसी भी प्रकार की रैली, धरना, प्रदर्शन, […]
*यूपीएससी द्वारा आयोजित कम्बाइन्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा 16 अप्रैल को होगी*
रायपुर, अप्रैल 2023/संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा (II) 2023 की परीक्षा 16 अप्रैल को तीन पालियों में प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजेतक , द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एवं तृतीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसी […]