रायपुर 17 मई 2022/ शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
कलेक्टर ने जारी अनिश्चितकालिन तथा प्रस्तावित धरना प्रदर्शनों के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए है। उन्होंने आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले धरना, प्रदर्शन एवं रैलियों के दौरान संभावित ट्रैफिक समस्या पर भी अधिकारियों से चर्चा की।
कलेक्टर ने विभिन्न संघों, महासंघों, दलों, सेवा संस्थान तथा विभिन्न वर्गों के मोर्चा द्वारा किए जाने वाले सभा, आंदोलन ,बंद तथा घेराव आदि के संबंध में विशेष नजर रखने कहा ।उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से एक- दूसरे से सतत संपर्क बनाए रखने कहा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो तथा कानून और व्यवस्था भी अच्छी बनी रहे। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री प्रभात मलिक, अपर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री एन.आर साहू, अपर कलेक्टर श्री बी बी पंचभाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तारकेश्वर पटेल, सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अम्बिकापुर, 04 अगस्त 2025/sns/- आदिवासी विकास विभाग कि सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा संचालित पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 30 मार्च 2025 को किया गया था। दावा आपत्ति निराकरण पश्चात जिला स्तर […]
अम्बिकापुर 9 फरवरी 2022/ केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के विचाराधीन दण्डित बंदी सेवक राम बाबूलाल पिता देवचरण थाना दरिमा के पोड़ीखुर्द माझापारा निवासी बंदी को जेल चिकित्सक के परामर्श पर 20 जनवरी 2022 को रात्रि 11ः40 बजे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान 20 जनवरी 2022 को रात्रि 12ः48 बजे बंदी […]