मुंगेली 11 मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में नशा पीड़ितों के उपचार हेतु 15 बिस्तरों का एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति केन्द्र) की स्थापना की जाएगी। इस हेतु मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था/अशासकीय समाज सेवी संस्था/एन.जी.ओ. (जिन्हे नशामुक्ति के क्षेत्र में न्यूनतम 03 वर्षों से कार्य करने का अनुभव हो) अथवा धर्मार्थ निजी चिकित्सालय अथवा शासकीय चिकित्सालय अथवा समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुमोदित अन्य अभिकरण से 18 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र जिला कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग कलेक्टोरेट कक्ष क्रमांक-140, 141 में कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर-9179711963, 9907632226 में सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, गौठान, छात्रावास, धान खरीदी केन्द्र, निर्माणाधीन तहसील कार्यालय भवन, युवा महोत्सव, राजस्व शिविर, नरवा प्रोजेक्ट, जल जीवन मिशन के कार्यों का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सारागांव के व्यवस्थाओं का किया निरीक्षणब्लाक स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर दफ्तर में रहे उपस्थित – कलेक्टर जांजगीर-चांपा, नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद बी डी महंत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारागांव, धान खरीदी केन्द्र बम्हनीडीह, निर्माणाधीन […]
निस्तारी के लिए पानी की हो रही व्यवस्था
कवर्धा, 29 अप्रैल 2022। ग्राम पंचायत जमुनिया के आश्रित ग्राम सारंगपुरखुर्द में आम निस्तारी के लिए तालाब एवं डबरी है। डबरी तलाब में पानी है तथा तालाब में गरमी होने के कारण पानी सुख गया है। ग्राम पंचायत जमुनिया द्वारा ग्राम सारंगपुरखुर्द के निजी ट्यूबवेल से पानी तालाब में भरवाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर, 21 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषक नेता स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल को अपने विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल ने अपना पूरा […]