विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा की नव जागृति स्व सहायता समूह की महिलाओं में कुछ कर गुजरने की चाहत थी। इनके सपनों को राज्य शासन की योजनाओं का साथ मिला। जिसकी बदौलत आज ये महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं। आर्थिक सुरक्षा हासिल होने से महिलाओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। परिवार, समाज एवं राष्ट्रीय आय में भागीदार हैं। समूह की महिलाओं को एन.आर.एल.एम. के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। समूह की महिलाओं ने 60 हजार सीआईएफ राशि लेकर आचार एवं बूंदी उत्पादन का कार्य शुरू किया। वर्तमान में इन महिलाओं द्वारा हर महीने 50 किलो आचार एवं 25 किलो बूंदी का निर्माण किया जा रहा है। समूह की प्रत्येक सदस्य को 3 हजार से अधिक की आमदनी प्रतिदिन प्राप्त हो रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस आमदनी से घर के खर्चाें में वे बराबर का सहयोग कर रही है। सभी ने बताया कि आत्मनिर्भर होने से खुशी मिलती है। परिवार एवं समाज में भी हमारा सम्मान बढ़ गया है। पूरे आत्मविश्वास के साथ नव जागृति समूह की महिलाएं अपने कार्य में लगन से जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी
रायगढ़, दिसम्बर 2024/sns/ संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा स्वीकृत सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर अलिपिकीय पैरामेडिकल एवं नर्सिंग (संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें)तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम-2013 में दिए गए प्रावधानों एवं अर्हता अनुसार जिला स्तरीय तृतीय श्रेणी, ड्रेसर ग्रेड-01, डे्रसर ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष पद एवं डार्क रूम असिस्टेंट के रिक्त […]
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
सभी अधिकारी फील्ड पर जाकर करें निरीक्षण – कलेक्टर छूटे विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र समय सीमा में बनाने के दिए निर्देश जांजगीर-चांपा सितंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं […]
जगदलपुर में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता कौशल तिहार का होगा आयोजन
जगदलपुर, 22 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित जिला कौशल विकास प्राधिकरण बस्तर द्वारा बुधवार 23 जुलाई को जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता कौशल तिहार 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य […]


