रायगढ़, 27 अप्रैल 2022/ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए गए घोषणा अनुसार छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग, द्वारा परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका 2022 जारी किया गया है। रायगढ़ जिले में लर्निंग लाईसेंस बनाने के लिए 24 परिवहन सुविधा केन्द्र को प्राधिकृत करते हुए स्थापित किया जाना है, जिसके लिए जिला परिवहन कार्यालय, रायगढ़ मिनी स्टेडियम के पास रायगढ़ में इच्छुक अर्हताधारी आवेदक 200 विहित शुल्क जमा कर 6 मई 2022 शाम 5.30 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। पूर्व में इसके लिए 27 अप्रैल तक आवेदन मंगाये गये थे। जिसकी तिथि में बढ़ोतरी करते हुए अब 6 मई 2022 तक निर्धारित की गयी है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नियम एवं शर्ते जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 1131.0 मिमी. वर्षा दर्ज
बीजापुर 27 जुलाई 2024/sns/- जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 1131.0 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 1425.2 मिमी. औसत वर्षा भैरमगढ़ में दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक बीजापुर तहसील 1332.4 मिमी. वर्षा, […]
माना के “सियान कुटी“ पहुंचे कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह
रायपुर 16 जनवरी 2024/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज निःशक्त व बेसहारा बुजुर्गों की देखरेख के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा माना में संचालित “सियान कुटी“ का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां निवासरत वृद्धजनों से उनका हालचाल जाना और यहां उपलब्ध सुविधाओं की उनसे विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी […]
जिले में अब तक 13.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मतरी , जून 2022/ जिले में एक जून से अब तक 13.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक धमतरी तहसील में 19.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं भखारा तहसील में सबसे कम 3.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह […]