जगदलपुर, अप्रैल 2022/ स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के तर्ज पर उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खोले जा रहे हैं। जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेल्वे कॉलोनी को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय हेतु चयनित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन के द्वारा बेहतर शिक्षण व्यवस्था के तहत चयनित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेल्वे कॉलोनी जगदलपुर में कक्षाओं में प्रवेश हेतु कोई निर्धारित सीट-सीमा तय नहीं की गई है। वर्तमान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या यथावत रहेगी। साथ ही संस्था के शिक्षक-शिक्षकाओं के द्वारा सहमति-अहसमति देने पर छत्तीसगढ़ शासन प्रतिनियुक्ति नियम के अधीन प्रतिनियुक्ति दी जाएगी एवं उन्हें प्रतिनियुक्ति भत्ता की भी पात्रता होगी। साथी ही शिक्षकों की नियुक्ति छत्तीसगढ शासन के नियमों के अधीन किये जाने के कारण वरिष्ठता, पदोन्नति, क्रमोन्नति आदि प्रभावित नहीं होंगे एवं उन्हें प्रतिनियुक्ति से वापस आने का प्रावधान रहेगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ हो रही साकार — रजत जयंती वर्ष में आस्था और सांस्कृतिक चेतना की ऐतिहासिक पहल
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ हो रही साकार — रजत जयंती वर्ष में आस्था और सांस्कृतिक चेतना की ऐतिहासिक पहल विशेष ट्रेन 15 जुलाई को रायपुर से होगी रवाना — मुख्यमंत्री श्री साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ रायपुर, 14 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती […]
त्रिस्तरीय उप निर्वाचन 2021-22मतदान के लिए श्रमिकों को मिलेगा अवकाश
बिलासपुर 14 जनवरी 2022। छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021-22 में संपन्न होने वाले जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के उप निर्वाचन में मतदान दिवस 20 जनवरी 2022 को बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत बिल्हा के संबंधित निर्वाचन क्षेत्र ग्राम पंचायत करमा, बसहा, रामपुर, भिल्मी, उच्चभट्ठी, पेण्डरवा […]
ज़िले में ना हो पेयजल की दिक्कत संबंधित अधिकारी, गंभीरता से दायित्व का करें निर्वहन
धमतरी 12 अप्रैल 2022/ गर्मी के दिनों में पेयजल की दिक्कत ना ही ग्रामीण क्षेत्र और ना ही शहरी क्षेत्र में हो, इसके लिए कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने सभी नगरीय निकाय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अमले को पूरी तरह से अलर्ट रहकर पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने […]