जांजगीर-चांपा, अप्रैल, 2022/ सहायक संचालक, उद्यान ने जिले के सभी फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित कर कहा है कि सहायक संचालक उद्यान कार्यालय जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी -डोड़की विकासखण्ड सक्ती के आम फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी 25 अप्रैल, सोमवार को दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फल बहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा आम फल बहार का अवलोकन शासकीय उद्यान रोपणी – डोड़की विकासखण्ड सक्ती पर आकर कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति प्रक्षेत्र पर अमानत राशि 3 हजार रूपए नगद जमा कर आम फल बहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
विकसित कृषि संकल्प अभियान कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी के वैज्ञानिक दे रहे नवीन कृषि तकनीक की जानकारी
राजनांदगांव, 04 जून 2025/sns/- विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी के वैज्ञानिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी किसानों के गांव एवं खेतों में पहुंचकर कृषकों से सीधा संवाद कर कृषि एवं कृषि से संबंधित नवीन तकनीक की जानकारी प्रदान कर रहे है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत […]
जिले में संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की जा रही है कार्रवाई,शासकीय एवं सार्वजनिक स्थलों से फ्लैक्स,बैनर, पोस्टर हटाएं जा रहे
बलौदाबाजार,9 अक्टूबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आज 09 अक्टूबर 2023 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा किये जाने से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंदन कुमार के आदेशानुसार संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में संपत्ति विरूपण अधिनियम […]