दुर्ग 13 अप्रैल 2022/टीकाकरण कैंप मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज जिले के दुर्ग पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए मॉडल टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में बच्चों के पंजीयन के लिए पंजीकरण कक्ष, प्रतिक्षा कक्ष, टीका कक्ष और निरिक्षण कक्ष की व्यवस्था थी। बच्चे को समझाने के लिए समर्थन द्वारा नए तरीके से टीके की सांप-सीढि जैसे गेम खिलाये गए। खेल के माध्यम से बच्चे टीके के लिए तैयार हुए और साथ ही 12 से 14 साल के करीब 46 बच्चों को टीका लगवाया गया। इस वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन दुर्ग पब्लिक स्कूल, साईं नगर में श्रीमती सरुपा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ, इसके आयोजन में समर्थन ने तकनिकी सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी वैक्सीन टीम भेज कर बच्चों को टीका लगवाया। आज के आयोजन का प्रबंधन स्कूल प्रिंसिपल रूही देवांगन और समर्थन के मनीष झा ने संभाला।
संबंधित खबरें
नवनियुक्त पदाधिकारी समाज की तरक्की के लिए कार्य करें : डॉ. टेकाम
संविधानिक व्यवस्था का लाभ समाज को दिलाएं : डॉ. डहरिया छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नव नियुक्त सदस्यों ने ली शपथरायपुर, नवम्बर 2022/छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री के.पी खांडे एवं सदस्य सर्वश्री श्रीराम पप्पु बघेल, संतोष सारथी और रमेश पेगवार ने आज न्यू राजेन्द्र नगर स्थित सांस्कृतिक भवन में बाबा […]
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जन शिकायतों-समस्याओं का त्वरित निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
गौरेला पेंड्रा मरवाही, मई 2022/ अविवादित राजस्व प्रकरणों का निराकरण 10 जून तक करने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री (पीजी) पोर्टल, मुख्यमंत्री जनशिकायत, कलेक्टर जन चौपाल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों-समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। […]
कलेक्टर के निर्देश पर जारी है निगम प्रशासन का अभियान, मुख्य चौक चौराहों, सड़क किनारे अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेले और गुमटियां हटाई गई
अम्बिकापुर 08 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम, राजस्व एवं पुलिस अमला द्वारा शहर के सड़कों पर अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में शहरी व्यवस्था को सुधारने प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को भी नगर निगम की उड़न […]