अम्बिकापुर 4 अप्रैल 2022/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, सीतापुर, मैनपाट एवं बतौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की जा रही है। संबंधित जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने एवं उनके पुनरीक्षण हेतु प्राप्त दावे/आपत्ति के निराकरण हेतु कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा पंचायत उप निर्वाचन हेतु अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल धु्रव को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात की कबीरधाम जिले में पूरी हुई 18 घोषणाएं
जिला प्रशासन द्वारा की जा रही मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा पर अमल कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश कवर्धा, 26 जून 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं पर अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं में […]
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा से विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 75 लाख 92 हजार 960 रूपए की स्वीकृति
कवर्धा, 07 अगस्त 2023। उप मुख्यमंत्री एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कवर्धा और पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए प्रभारी मंत्री मद अंतर्गत 75 लाख 92 हजार 960 रूपए की स्वीकृति दी है। स्वीकृत कार्यों में ग्राम कोठार में मातेश्वरी मंदिर […]
सीसीएम महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
दुर्ग, अक्टूबर 2022/चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृत्ति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आज एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं सम्बद्ध अस्पताल अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन मे पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जयंती चंद्राकर ने इस रक्तदान शिविर का संयोजन किया। इस शिविर में 13 लोगों ने रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि […]