राजनांदगांव मार्च 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ के उप निर्वाचन के संबंध में प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ के उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से निर्धारित समयावधि में संपादन करने के लिए अधिकारियों के मध्य कार्यों का विभाजन कर दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सुगमता के साथ निर्वाचन कार्य संपन्न कराना है। सभी अधिकारी नियमों का पालन करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण जितना बेहतर होगा, निर्वाचन कार्य उतना ही सरलता से संपन्न होगा। उन्होंने मतदान तथा मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर की पहल पर महाराष्ट्र से छुड़ाए गए 19 ईंट भट्ठा श्रमिक
बिलासपुर 09 फरवरी 2022। बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम बिनैका के 5 श्रमिक परिवारों के 19 सदस्यों को बिलासपुर कलेक्टर की पहल पर महाराष्ट्र के नागपुर जिले में ग्राम गडेगांव बुधवारी बटट्ा, थाना खापा, तहसील सवनेर में स्थित ईट-भट्ठे से मुक्त कराया गया है। मस्तूरी क्षेत्र के श्रमिक प्रतिवर्ष खेती-किसानी का कार्य पूर्ण […]
*संयुक्त कार्यालय भवन टीकरकला में संचालित 13 विभागों को प्रशासकीय भवन गुरुकुल में स्थानांतरित करने आदेश जारी*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 दिसंबर 2022/ नगर पंचायत गौरेला के ग्राम टीकरकला (लोहरा झोरकी) के छात्रावास में संयुक्त कार्यालय भवन में संचालित 13 विभागों को प्रशासकीय भवन गुरुकुल में स्थानांतरित करने आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रशासकीय कार्यो के सुगमता से संचालन तथा आम लोगों की सुविधा को ध्यान […]
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल के विद्यार्थियों को बताए सफलता के मूलमंत्र
क्लास में कभी टाॅप नहीं, बल्कि दूसरा स्थान ही किया हासिल: कलेक्टर डाॅ. सिंह लक्ष्य, दृढ़संकल्प, जज्बा और मेहनत, मूलमंत्र से निश्चित ही मिलेंगे सकारात्मक परिणाम: डाॅ. सिंह कक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल करना सफलता का नहीं है पैमाना, हमेशा कीजिए बेहतर हर बच्चे में आलौकिक प्रतिभाएं, पालक बच्चों पर न बनाएं दबाव कलेक्टर] नगर […]