मुंगेली 10 मार्च 2022 // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित आज हाई स्कूल कक्षा 10 वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा में जिले में 11 हजार 677 परीक्षार्थी परीक्षा देने शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मुंगेली विकासखंड से 04 हजार 433 परीक्षार्थियांे ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी तथा 215 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार विकासखण्ड लोरमी से 04 हजार 311 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 259 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विकासखंड पथरिया से 02 हजार 933 परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में शामिल हुए एवं 155 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ तथा नकल प्रकरण निरंक रहा।
संबंधित खबरें
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया,राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया
ब्रेकिंग स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने पुरस्कार ग्रहण किया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेवासियों ने उमंग और उत्साह के साथ किया योग
मंडी परिसर में किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास मुंगेली 21 जून 2023// नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिलेवासियों ने उमंग और उत्साह के साथ योग किया। जिले के विकासखंड मुख्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। […]
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने किया 296 स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त
जगदलपुर, 01 सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विजय दयाराम के.द्वारा हड़ताल में गए 296 स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के तहत् स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से निरंतर 21अगस्त 2023 से […]