जगदलपुर, 01 सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विजय दयाराम के.द्वारा हड़ताल में गए 296 स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के तहत् स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से निरंतर 21अगस्त 2023 से हड़ताल में है, एवं इस कारण से लोकहित-नागरिक सेवायें तथा शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को असुविधा हो रही है। जिन सेवाओं के विषय में एस्मा (छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979) की धारा-4 की उपधारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए एवं सूचना उपरांत भी कर्मचारियों द्वारा उपस्थित नहीं होने पर एस्मा अंतर्गत कार्यवाही किये जाने हेतु दो सूचना के माध्यम से सूचित किया गया है। तत्पश्चात् भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कार्य पर उपस्थित नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़, सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-6 एवं नियम-7 एवं छ.ग. अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम-1979) की धारा-4 की उपधारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए 296 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है।
संबंधित खबरें
समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़कर अब 20 क्विंटल होने से किसानों में खुशी की लहर
कबीरधाम के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति जताया आभार रायपुर. 24 मार्च 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा से कबीरधाम जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसानों ने कहा कि इस […]
कमला नेहरू पार्क की बदल रही सूरत, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिंदल ने चालू किया काम
रायगढ़, फरवरी 2023/ रायगढ़ के चक्रधर नगर चौक में स्थित शहर के प्रमुख सैरगाह कमला नेहरू पार्क की सूरत अब बदलने लगी है। दीवारों पर नया रंग हो रहा है। पाथवे की साफ -सफाई और टूट-फूट की मरम्मत शुरू हो गई है। जल्द ही इस पार्क की नई तस्वीर लोगों के सामने होगी। दरअसल कलेक्टर […]
‘Bhent-Mulaqat’: Village Sher: Mahasamund Assembly Constituency
Chief Minister Shri Bhupesh Baghel said that the government has formed because of people’s faith in our welfare policies. Soon after taking the oath, our first decision was to waive off loans of farmers. Shri Rahul Gandhi gave us 10 days’ time for the same. We did it in 10 hours. People have reposed their […]