बलौदाबाजार, मार्च 2022/जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले के दूरस्थ अंचल विकासखंड कसडोल अंतर्गत बार वनांचल क्षेत्र समीप ग्राम नवागांव के साप्ताहिक हाट बाजार में सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री जनमन सहित अन्य ब्रोशर का भी वितरण किया गया। प्रचार सामग्री को ग्रामीणों ने बहुत उपयोगी बताया। सूचना शिविर में आए सरपंच राजेन्द्र कुमार एवं उपसरपंच रामसिंग ठाकुर ने कहा कि छ्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो रही है काफी सरहानीय है। सरकार द्वारा 25 सौ क्विंटल में धान खरीदी ही अपने आप मे एक बड़ी उपलब्धि है।।आज सभी किसानों का राजीव गांधी न्याय योजना से जीवन में बदलाव आया है। गांव के अन्य निवासी भगत राम पटेल ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी मिली है। उन्होंने आगे भी ऐसे ही सूचना शिविर आयोजित करने की सलाह दी। ऐसे ही पिला दाऊ ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी नहीं थी। इस सूचना शिविर के माध्यम से योजना की जानकारी मिली। इसके साथ ही रघु पैकरा,अजय कुमार,मुकेश कुमार,अशोक कुमार,भारत बरिहा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गौरतलब है कि कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर 21 फरवरी से विभिन्न चयनित गौठान मेला एवं हाट बाजारो में सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बैगा समुदाय की महिलाओं ने देखा दिल्ली का अमृत उद्यान,राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से महिला समूह ने की मुलाकात
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया रायपुर 02 अप्रैल 2023। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान में कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें बिरन माला भेंट की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया सम्बोधित कर महिलाओं का मनोबल […]
राजनांदगांव शहर में 1176 बकायेदारों से वसुल की गई 93 लाख 87 हजार की बकाया राशि, काटे गए 869 बिजली कनेक्शन
राजनांदगांव फरवरी 2025/sns/छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा राजनांदगांव षहर में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मॉस डिस्कनेक्शन के लिए गठित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों व्दारा शहर के 1176 बकायादार उपभोक्ताओं से 93 लाख 87 […]
सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 120 से ज्यादा मरीजों को मिला निःशुल्क जांच का लाभ
अम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. पी.एस.मार्को के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में गत दिवस शहरी क्षेत्र में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर के अंतर्गत बलरामपारा, सुभाषनगर, भगवानपुर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के द्वारा निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस […]