धमतरी मार्च 2022/ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (बड़ौदा आरसेटी) धमतरी में महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 07 मार्च से दिया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण बेरोजगार ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकती हैं। निदेशक आरसेटी ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क और आवासीय सुविधायुक्त होगा। प्रशिक्षण के लिए 35 सीटंे आरक्षित हैं। आवेदन के साथ राशन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटो कॉपी और चार पासपोर्ट साईज फोटो के उपस्थित होने कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद लोन सुविधा के लिए परामर्श दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान अथवा फोन नंबर 8839542410 और 9755912024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न
बलौदाबाजार, 05 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कसडोल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम थरगांव के 21 एवं ग्राम जोराडबरी के 130 व्यक्तिगत वन अधिकार प्रकरणों प्रकरणों का अनुमोदन किया गया है। बैठक में सदस्य के रूप में जिला […]
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी हेतु संशोधित आदेश जारी
अम्बिकापुर, जुलाई 2022/ जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी हेतु पूर्व में लगाए गए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेशानुसार रविवार से सोमवार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के जमादार श्री अफ्रेम तिर्की, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला,छत्तीसगढ़ में प्रारंभ किए जाएंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय
बिग ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में प्रारंभ किए जाएंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर राज्य में ही उपलब्ध होगी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण […]

