छत्तीसगढ़

बाढ़ नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी हेतु संशोधित आदेश जारी

अम्बिकापुर, जुलाई 2022/ जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी  हेतु पूर्व में लगाए गए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी आदेशानुसार रविवार से सोमवार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के जमादार श्री अफ्रेम तिर्की,  दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के भृत्य श्री बिरजु कुमार, रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पीएमजीएसवाय के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री शशि कुमार यादव, गुरूवार से शुक्रवार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक भू-अभिलेख के चेनमैन श्री रत्नाकर तिरोले तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भू-अभिलेख के चेनमैन श्री मारकुश टोप्पो की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *