रायगढ़, मार्च 2022/ जिले में मत्स्य विभाग के कार्यो के सफल संचालन एवं योजना के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री भीम सिंह ने वीडियो काल के माध्यम से मत्स्य पालन विभाग के हितग्राहियों से चर्चा की। जिलें में लगभग 7291 तालाब में से 6966 तालाब में मत्स्य पालन किया जा रहा है। जिले में लगभग 63 मछुआ सहकारी समितियां पंजीकृत है तथा लगभग 150 से अधिक समूह है। जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी है। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत कोतरा अंतर्गत कंठीटार जलाशय के श्री भैना सिदार, मछुआ समूह के अध्यक्ष श्री छोटे लाल सिदार तथा अन्य सदस्यों से चर्चा किए। जिसमें समूह के अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें शासन के द्वारा वर्ष 2021 में मत्स्य पालन हेतु 10 हेक्टेयर जलाशय पट्टा पर 10 वर्ष हेतु प्राप्त हुआ है। जिसमें समूह के द्वारा मत्स्य पालन किया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा समूह के सदस्यों को मत्स्य पालन हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही जाल वितरण एवं ब्याज मुक्त मत्स्य पालन ऋण की जानकारी भी बतायी गई। समूह द्वारा मत्स्य पालन हेतु मत्स्य विभाग तथा बाहर बाजार से बीज जलाशय में डाला गया है। समूह के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अब तक लगभग 28 हजार लागत आ चुकी है, कुछ और लागत लग सकती है। मत्स्य पालन से लगभग 3 से 4 लाख रूपये वार्षिक लाभ की उम्मीद है। चर्चा के दौरान कलेक्टर द्वारा ब्याज मुक्त मत्स्य पालन ऋण की जानकारी तथा मछली पकडऩे हेतु नाव के उपयोग की सलाह दिया गया साथ ही शासन के योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। समूह के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मत्स्य पालन हेतु किये जा रहे सहयोग एवं तकनीकी मार्गदर्शन के लिए कलेक्टर तथा मत्स्य विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
22 फरवरी को होगी साइकिल रेस प्रतियोगिता, महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले विजेताओं को मिलेगी 21 हजार इनाम राशि
21 फरवरी तक कराएं पंजीयनअंबिकापुर 20 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पुरुष एवं महिला साइकिल रेस का आयोजन 22 फरवरी 2024 को प्रातः 07ः30 बजे घड़ी चौक अम्बिकापुर से 30 किमी नावापाराकलां तक किया जा रहा है। साइकिल रेस में भाग लेने हेतु […]
आयुक्त श्री सी आर प्रसन्ना और संचालक डॉ विष्णुदत्त ने किया प्रस्तावित मेडिकल कालेज स्थल का निरीक्षण
कलेक्टर से की आवश्यक चर्चा जांजगीर-चांपा , जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में दी गई मेडिकल कालेज की सौगात को पूरा करने शासन एवं जिला प्रशासन स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त श्री सी आर प्रसन्ना और चिकित्सा शिक्षा के संचालक […]
बच्चों के व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों की भूमिका अहम – कलेक्टर
कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नवनियुक्त शिक्षकों की बैठक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर दिया जोर मुंगेली 23 जून 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्वामी आत्मानंद स्कूल के नव नियुक्त शिक्षकों की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास […]