बीजापुर 22 फरवरी 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप और सीईओ जिला पंचायत श्री रवि साहू ने कुटरू ईलाके में पुल निर्माण का जायजा लिया। वहीं स्कूल एवं पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले को अबूझमाड़ ईलाके को जोड़ने हेतु इंद्रावती नदी पर पुल निर्माण का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही हायर सेकण्डरी स्कूल कुटरू का निरीक्षण किया और माध्यमिक शाला भवन के 4 पुराने कक्षों का अपलेखन किये जाने के निर्देश दिए और बच्चों की पढ़ाई के लिए 4 नवीन कक्ष निर्मित करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री कटारा और एसपी श्री कश्यप एवं जिला पंचायत सीईओ श्री साहू ने कुटरू में प्रारंभ नवीन पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी निरीक्षण कर उपचारार्थ भर्ती कुपोषित बच्चों के बारे में पूछा। वहीं उनके स्वास्थ्य की समुचित देखरेख करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को दिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री सोमारू राम कश्यप सहित एसडीओपी कुटरू श्री अभिनव उपाध्याय और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
पं.जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजनान्तर्गत चयन प्रवेश की परीक्षा परिणाम घोषित, 31 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
पं.जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजनान्तर्गत चयन प्रवेश की परीक्षा परिणाम घोषित, 31 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित रायगढ़, 30 मार्च 2022/ पं.जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में चयन प्रवेश परीक्षा 27 मार्च 2022 को आयोजित की गयी थी। जिसमें उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया गया है। मूल्यांकन पश्चात परीक्षा परिणाम की सूची सहायक आयुक्त […]
सुशासन तिहार: अपनी मांग, शिकायत को जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 अप्रैल 2025/ sns/- सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायत मुख्यालय और नगरीय निकाय (नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत) कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर “समाधान पेटी” रखी जाएगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और […]
कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ’फिजियोकॉन 2023’ में हुए शामिल फिजियोथैरेपी की विशेषताओं को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत : उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव रायपुर 24 सितंबर 2023/ कोरोना महामारी के कठिन दौर के बाद लोगों के शरीर में जो प्रतिकूल प्रभाव हुए, उसे दूर करने में फिजियोथैरेपिस्ट ने बड़ी भूमिका निभाई। इस दौरान हम सबने इसके महत्व के बारे […]