छत्तीसगढ़

किसानों ने लगभग डेढ़ लाख क्विंटल पैरा दान किया गौठानों को

रायपुर 21 फरवरी 2022/ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गौठान योजना के तहत गावों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान का निर्माण किया गया है। इन गौठानों में गोधन के चारें एवं पानी का निःशुल्क प्रबंध गौठान समिति द्वारा किया जा रहा है। धान की कटाई के बाद खेतों में किसान पैरा को जलाने के बजाय गौठानों मे पैरादान कर सकते है। इससे पशुधन के लिए गौठानों में सुखे चारें का पर्याप्त मात्रा में प्रबंध हो सकेगा।

ज्ञात हो रायपुर जिले में गोधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 235 गोठानों का निर्माण किया गया है। इन गौठानों में पशुओं के चारें के लिए 1 लाख 49 हजार 695 क्वि. पैरा इकत्रित किया गया है। यह मात्रा रायपुर संभाग में प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन पर जिले के सभी गौठानों में पशुओं के उचित रख-रखाव के लिए पानी के साथ-साथ चारें की व्यवस्था की जा रही है। गौठानों को उत्पादन केन्द्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन गोेठानों में स्व-सहायता समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण करने के साथ-साथ अन्य आर्थिक स्त्रोत उत्पन्न करने वाले उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *