जगदलपुर फरवरी 2022/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने नाकटोका के बालक आश्रम और मूतनपाल के छात्रावास को आदर्श संस्थान बनाने के निर्देश दिए। गुरुवार को मूतनपाल पहुंचे कलेक्टर श्री बंसल ने मूतनपाल के छात्रावास में रात्रि विश्राम किया। वहीं उन्होंने शुक्रवार को सुबह नाकटोका स्थित बालक आश्रम और उच्च प्राथमिक शाला पहुंचे और वहां बच्चों को हिन्दी, अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई भी करवाई। इस दौरान कलेक्टर ने शाला की समस्याओं के संबंध में भी शिक्षकों से जानकारी ली। उन्होंने इसे आदर्श संस्थान के रुप में परिवर्तित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ति की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने यहां बन रहे आश्रम के नए भवन का निर्माण भी एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
किसान हुए खुश, अब 15 क्विंटल के बदले सरकार समर्थन मूल्य पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदेगी धान
किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया रायपुर, 24 मार्च 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 23 मार्च को विधानसभा में किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा की है। इस फैसले से प्रदेश के किसानों में […]
सुशासन से छत्तीसगढ़ ने पकड़ी विकास की रफ्तार
इस राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ 24 वर्ष का हो गया। युवा छत्तीसगढ़ पिछले 10 महीने के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार में तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर हो चला है। सड़कों, रेल लाइनों समेत अधोसंरचना के क्षेत्र में राज्य ने बीते 24 वर्षों में निरंतर प्रगति की है। […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर किया लाभान्वित
रायपुर, 17 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास निर्माण हेतु दो हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक और प्रधानमंत्री आवास […]