बिलासपुर, फरवरी 2022/कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज शाम यहां तरण पुश्कर मैदान में स्पेशल हेण्डलूम एक्सपो का शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर एवं भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी के शुभारंभ की घोषणा की । एक्सपो में 7 राज्यों से आये बुनकरों की हाथकरघा कला को खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों की कड़ी में किया गया है। प्रदर्शनी आगामी 27 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी खुली रहेगी। कमिश्नर डॉ. अलंग ने शुभारंभ के बाद विभिन्न स्टॉलों का दौरा कर बुनकर कलाकारों से मुलाकात कर वस्त्र प्रदर्शनी के नमूनों का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार के हथकरघा विकास आयुक्त एवं संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया है। प्रबंध संचालक श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि हाथकरघा कलाकारों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में उत्तरप्रदेश, बिहार, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बुनकर कलाकार भागीदारी निभा रहे हैं। शुभारंभ के दिन से ही प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
कवर्धा, 22 नवंबर 2023। कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति नृत्य और राजकीय गीत के साथ बुधवार को चार दिवसीय 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रवज्जलित कर शुभारंभ किया गया। इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता […]
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रवेली को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेट (एनक्यूएएस)
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की 6 अलग-अलग विभागों में मुल्यांकन किया गया। जिसके अंतर्गत ओ.पी.डी., आई.पी.डी., लैब, प्रसूती कक्ष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, सामान्य प्रशासन आदि शामिल है। जिसके परिणाम स्वरूप भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नई दिल्ली के द्वारा […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां
विधानसभा- दंतेवाड़ा दिनांक: 23.05.2022, द्वितीय चरण-चतुर्थ दिवस मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे दंतेवाड़ा जिले के गांव कटेकल्याण। मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में स्थापित नई डैनेक्स फैक्टरी का किया निरीक्षण। मुख्यमंत्री ने डैनेक्स कपड़ा फैक्टरी के श्रमिकों से की मुलाकात और उत्पादन को लेकर की चर्चा। मुख्यमंत्री ने डैनेक्स फैक्टरी में पारंपरिक ढेंकी […]