मुंगेली 15 फरवरी 2022// छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सुश्री अनसुइया उइके कल 16 फरवरी को सड़क मार्ग द्वारा जिले के ग्राम मदकू द्वीप पहुंचेंगी और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके 16 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे राजभवन से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4 बजे जिले के ग्राम मदकू द्वीप स्थित निरीक्षण कुटीर पहुंचेंगी। राज्यपाल सुश्री उइके शाम 4 बजे से 4.15 बजे तक मदकू द्वीप स्थित हरिहर क्षेत्र, शाम 4.15 से 4.18 तक मंदिर भ्रमण और शाम 4.18 से 4.28 तक योगशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके शाम 4.28 से 5.35 तक अन्य कार्यक्रमों के साथ वहां आयोजित गंगा आरती कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके शाम 5.50 बजे मदकूद्वीप से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.20 बजे राजभवन रायपुर पहुंचेंगी।
संबंधित खबरें
मोतियाबिंद से खतरे में थी मासूम की आंखें
खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से मिली प्रत्यक्ष को अक्ष की रोशनीमुख्यमंत्री को धन्यवाद देने मां के साथ मुस्कुराते हुए पहुंचा प्रत्यक्षरायगढ़, सितम्बर 2022/ प्रत्यक्ष यानि कि वो जो स्पष्ट दिखाई देता हो। ये नाम एक मां ने अपने बेटे के लिए रखा था ताकि हमेशा उसकी आंखो के सामने रहे, लेकिन जब प्रत्यक्ष थोड़ा बड़ा […]
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशीप मेले का आयोजन 09 जून को
अम्बिकापुर, 06 जून 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंबिकापुर में आई.टी.आई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए 09 जून 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेज शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, जाति, निवास, आधार कार्ड एवं दो फोटो के साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर […]
जिले के ग्राम पंचायतों में 19 दिसंबर को विशेष ग्रामसभा का होगा आयोजन
योजनाओं के संबंध में दी जाएगी जानकारी मुंगेली, दिसम्बर 2023// जिले के ग्राम पंचायतों में 19 दिसंबर को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्री राहुल देव ने ग्राम सभा के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने […]