कवर्धा, फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ के पंचम विधानसभा का तेरहवां सत्र 7 मार्च 2022 से प्रारंभ होकर 25 मार्च 2022 तक चलेगा। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने सत्र के प्रश्नों के उत्तर तैयार कर समय पर उपलब्ध कराने के लिए जिले में विधानसभा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके को नियुक्त किया है। उनके अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर लिंक ऑफिसर होंगे। श्री उइके का मोबाइल नंबर-9424272310 और कार्यालय का दूरभाष नंबर-07741232609 है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर एवं लिंक ऑफिसर का मोबाइल नंबर-9926603709 और कार्यालय का दूरभाष नंबर-07741232234 है।