कोरबा / फरवरी 2022/तेजी से घटते कोविड प्रकरणों को देखते हुए आमजनों की सहूलियत के लिए कोरबा नगर निगम क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी, फूडकोर्ट जैसी खाने-पीने की चीजों की दुकानें और प्रतिष्ठान अब रात्रि 12 बजे तक खुले रह सकते हैं। ऐसे सभी प्रतिष्ठानों और दुकानों से फूड डिलेवरी भी रात्रि 12 बजे तक हो सकेगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कोविड संक्रमण की दर धीमी पड़ने पर इस संबंध में जरूरी संशोधित आदेश जारी कर दिया है। जिले में अब पुस्तकालय भी अपनी कुल क्षमता से एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी प्रतिष्ठानों और पुस्तकालयों में आने-जाने वाले लोगों और विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी जारी किये गये हैं। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर सोकोडिपा में लगाया गया ट्रांसफार्मर
ग्रामीणों को मिली राहत ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद रायपुर, 15 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं का सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। यहां पर आयोजित जनदर्शन में लोग बड़ी उम्मीद के […]
उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दो नये अग्निशमन वाहन का किया लोकार्पण
कोरबा, 21 अप्रैल 2025/ sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर कोरबा जिले को दो नये आधुनिक अग्निशमन वाहन की सौगात मिली है। कलेक्टोरेट परिसर में आज दो नये अग्निशमन वाहन का लोकार्पण उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 पवन सिंह कवंर, नगर निगम की महापौर श्रीमती […]
कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने बरमकेला के गौठानों का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन कार्यों को आगामी एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के दिए निर्देशसारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 मार्च 2023/ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी द्वारा विगत दो दिनों से जिले के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उन्होंने सुबह 8 बजे ही बरमकेला स्थित रीपा गौठानों का निरीक्षण किया। जिले के चयनित रीपा […]