छत्तीसगढ़

दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों का सत्यापन हेतु उपस्थित होने की सूचना

बीजापुर 26 जनवरी 2022- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर द्वारा  मिली जानकारी के अनुसार विशेष कनिष्ट कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तृतीय एवं चथुर्त रिक्त पदों की भर्ती के लिए 26 दिसम्बर 2021 को भर्ती आयोजित की गयी थी। जिसकी वरियता क्रमांक 10 जनवरी 2022 को जारी की गयी है। वरियता क्रमांक के अनुसार रिक्त पदों के अनुरूप दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों का सत्यापन हेतु 2 फरवरी 2022 को कार्यालयीन समय के पूर्व प्रातः 10 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बीजापुर में समस्त वाछिंत योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है। समय पर उपस्थित नहीं होने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *