मुंगेली 19 जनवरी 2022// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। जिले में अब तक 77 हजार 857 किसानों से धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन मं धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। जिले में आज बुधवार 19 जनवरी को शाम 05 बजे तक 07 हजार 136 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिलाकर जिले में अब तक 03 लाख 06 हजार 376 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री बघेल 8 अप्रैल को भिलाई में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल
खुर्सीपार में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल का करेंगे लोकार्पण रायपुर, 7 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शनिवार, 8 अप्रैल को भिलाई के शांति नगर, दशहरा मैदान और नवीन कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के प्रथम […]
जिला युवा उत्सव का आयोजन 29 नवंबर को, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में होगे शामिल
कवर्धा, नवम्बर 2022। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर व कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले के युवाओ को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभावनाओं को निखारने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। एक दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि […]
किसानों का बढ़ा विश्वास – इस वर्ष 12 हजार 413 नये किसानों ने करवाया पंजीयन,5,636 हेक्टेयर बढ़ा धान का रकबा 7 नये उपार्जन केंद्र गठित
जांजगीर-चांपा, नवम्बर, 2021/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी नीतियों के का खेती किसानी यहां लाभ का ब्यावसाय बन गया है। पिछले तीन साल से राज्य में किसानों के लिए अनुकूल माहौल बना है। यही कारण है कि जांजगीर-चांपा जिले में गत वर्ष की तुलना में इस साल -12,413 नए किसानों ने […]


