छत्तीसगढ़

जिले के 72.28 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी पूर्ण, खरीदे गए धान में से 59.17 प्रतिशत धान का उठाव,

जांजगीर-चांपा, जनवरी, 2022/  गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 72.28 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1,44,500 किसानों से 6,09,239.60 टन धान की खरीदी की गई है।
लक्ष्य के विरूद्ध 66.88 प्रतिशत धान की खरीदी पूर्ण –
     समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रारंभ तिथि 1 दिसंबर से अब तक 1,44,500 किसानों द्वारा 6,09,239.60 टन धान बेचा जा चुका है। खरीदे गए धान में से 59.17 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1,99,920 पंजीकृत किसान है। जिनमें से 1,44,500 किसानों ने अर्थात 72.28 प्रतिशत किसानों ने अपना धान बेच चुका है। जिले में कुल 9,10,973 टन धान खरीदी का लक्ष्य है। लक्ष्य के विरूद्ध 66.88 प्रतिशत धान खरीदी अब तक हो चुकी है। सभी समितियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है। अब किसानों को स्वयं के बारदानों में धान लाने की आवश्यकता नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *