राजनांदगांव / जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021-22 के लिए उपायुक्त (राजस्व) संभागीय आयुक्त दुर्ग सुश्री मोनिका कौड़ो को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सुश्री मोनिका कौड़ो का मोबाईल नंबर 96695-78809 है। प्रेक्षक सुश्री कौड़ो से विश्राम गृह कक्ष क्रमांक 3 बल्देव बाग राजनांदगांव में दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक मिल सकते हैं। समन्वय के लिए सहायक अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) राजनांदगांव सुश्री संजना शर्मा को लायजन अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुश्री संजना शर्मा का मोबाईल नंबर 81208-86101 है। प्रेक्षक सुश्री मोनिका कौड़ो ने अम्बागढ़ चौकी के जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वहां अधिकारियों से निर्वाचन के तैयारियों के संबंध में चर्चा की।
संबंधित खबरें
त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन: द्वितीय चरण में 20 फरवरी को जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र के मतदान केंद्रों में होगा मतदानकलेक्टर ने मतदान दलों को शुभकामनाएं देकर किया रवाना
जांजगीर-चांपा फरवरी 2025/sns/ त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी गुरुवार को होगा। जांजगीर-चांपा जिले के द्वितीय चरण में जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के उपरांत मतगणना एवं परिणाम की घोषणा उसी दिन […]
मजबूत नीतियों ने तैयार की महिला सशक्तिकरण की नई राहें
रायपुर 02 दिसंबर 2021 महिलाओं को यदि सशक्त बनाना है, तो उनकी शिक्षा के साथ आर्थिक सबलता के रास्ते बनाना जरूरी है। उन्हें अधिकार के साथ आगे बढ़ने के सुरक्षित अवसर देना भी जरूरी हैे। आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं अपने साथ पूरे परिवार को आगे ले जा सकती हैं, इसी विचार के साथ मुख्यमंत्री […]
राष्ट्रीय क्षय उन्न मूलन कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त पंचायत अभियान अंतर्गत सरगुजा जिले को मिला दूसरा स्थान
अम्बिकापुर, 30 अप्रैल 2025/ sns/- स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम में बुधवार को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया व आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला द्वारा सरगुजा जिले को राष्ट्रीय […]