छत्तीसगढ़

वर्मी कंपोस्ट अपने खेतों में डाला तो बेहतर हुआ उत्पादन, धान खरीदी केंद्रों में किसानों ने कलेक्टर से इज़हार की अपनी खुशी

दुर्ग / दिसंबर 2021/मैंने इस बार वर्मी कंपोस्ट अपने खेतों में डाला और पिछले साल की तुलना में ज्यादा उत्पादन पाया। फसल भी ज्यादा चमकदार रही और कीड़े भी कम पड़े। यह अच्छा अनुभव रहा। धमधा केंद्र में आये के किसान ने अपने अनुभव कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से साझा किये। डॉ. भुरे ने किसान से पूछा कि इस बार खरीदी केंद्र में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं आई। किसान छगन सिन्हा ने बताया कि मुझे कोई दिक्कत नहीं आई। धान की गुणवत्ता भी बेहतर रही। मैंने जैविक धान लगाया था। यहां भी टोकन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। सरकार की धान खरीदी व्यवस्था से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूँ। पोड़िया केंद्र में में आये किसानों से भी कलेक्टर ने चर्चा की। एक अन्य किसान कोमल ने बताया कि उसको जैविक धान लगाने से अतिरिक्त उत्पादन हुआ है। उसने बताया कि छोटे किसान बहुत मेहनत करते हैं और इस बार जैविक खाद की वजह से मिट्टी ने अच्छा साथ दिया। उम्मीद के मुताबिक बहुत अच्छी फसल हुई। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र के अधिकारियों से भी इसकी जानकारी ली। उन्होंने यहां रजिस्टर देखे। तौल देखा और धान की क्वालिटी देखी। धान खरीदी केंद्र के प्रबंधकों ने बताया कि धान की क्वालिटी अच्छी है। माइस्चर मीटर से नमी का मापन किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी रिकार्ड भी देखे। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने एसडीएम को उठाव की समुचित व्यवस्था के लिए भी निरंतर समन्वय बनाये रखने कहा। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी उठाव होगाए समिति की दिक्कत उतनी ही कम होगी। उन्होंने प्रबंधकों से किसानों की उपस्थिति के संबंध में भी पूछा। उन्होंने कहा कि किसानों की संख्या के मुताबिक टोकन आदि दें और हर दिन खरीदी की मुकम्मल व्यवस्था करें ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने एसडीएम को इस संबंध में समन्वय करने निर्देशित किया।
निर्माणाधीन अस्पताल का भी किया निरीक्षण -कलेक्टर ने धमधा में निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण भी किया। एडीएम श्रीमती नूपुर राशि ने बताया कि अस्पताल का काम लगभग पूरा हो चुका है और थोड़ी सी फिनिशिंग के बाद लोकार्पण के लिए तैयार है। कलेक्टर ने यहां का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतरीन रखने के निर्देश भी दिये। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय को निर्देशित किया। कलेक्टर ने इंग्लिश मीडियम स्कूल सहित अन्य अधोसंरचनाओं के कार्यों की समीक्षा भी की तथा इन्हें तय समयावधि में पूरा करने निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *