राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का कार्य जारी है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में प्राथमिकता के आधार पर छोटे किसानों को टोकन जारी कर धान पहले खरीदा जा रहा है। 9 दिसम्बर 2021 तक जिले में कुल 37 हजार 301 किसानों से 1 लाख 42 हजार 603 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले के कुल 37 हजार 301 किसानों में से 31 हजार 998 लघु एवं सीमांत कृषकों से धान क्रय किया गया है तथा मात्र 5 हजार 303 बड़े कृषकों का धान क्रय किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव शीघ्रता से किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी मिलर्स से अनुबंध कर लिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिले में व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जा रही है एवं पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत तीसरी किश्त भी जारी की जाएगी
धमतरी , मई 2022/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शनिवार 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में प्रदेश के साथ-साथ जिले के किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान के भुगतान के उपरांत अंतरण राशि की पहली किश्त उनके खातों में जमा करेंगे। इसके […]
*आयुष्मान पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली गई सायकल रैली*
*गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम का आयोजन*बलौदाबाजार, अक्टूबर 2022/आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत जिले में 23 सितंबर से 7 अक्टूबर 2022 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु […]
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा 23 मार्च को
मुंगेली मार्च 2025/sns/ राष्ट्रीय नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा जिले में 23 मार्च को आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारी के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. घृतलहरे ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक […]


