मुंगेली / दिसम्बर 2021// जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि जिले के महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में संविदा अंग्रेजी माध्यम व्याख्याता वाणिज्य, सहायक शिक्षक और ग्रंथपाल की भर्ती के लिए साक्षात्कार हेतु तिथि निर्धारित कर दी गई है। व्याख्याता वाणिज्य पद की भर्ती हेतु साक्षात्कार 15 दिसम्बर और सहायक शिक्षक एवं ग्रंथपाल पद की भर्ती हेतु साक्षात्कार 16 दिसम्बर को होगी। साक्षात्कार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाऊपारा मुंगेली में दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होगी। साक्षात्कार हेतु उपस्थित होने वाले अभ्यार्थियों को समस्त मूल दस्तावेजों की मूल प्रति एवं एक सेंट स्व प्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
संबंधित खबरें
व्यय प्रेक्षक ने मतदान केन्द्र धुसेरा एवं दिग्विजय कालेज तथा कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण
राजनांदगांव, नवम्बर 2023। विधानसभा डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव के व्यय प्रेक्षक मुग्धा किरण सरदेशपाण्डे ने आज डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 165 धुसेरा एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के संगवारी मतदान केन्द्र 120 राजनांदगांव शासकीय दिग्विजय कालेज पहुंचकर मतदान कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान दलों से मतदान प्रगति के संबंध में जानकारी ली और […]
आयुष्मान आरोग्य मंदिर लमगांव द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार के दिन जेरियाट्रिक हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर 30 जुलाई 2024/sns/- भारत सरकार आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर लमगांव द्वारा संचालक आयुष के आदेशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशि बाला जायसवाल के निर्देशन मेंसोमवार को लमगांव साप्ताहिक बाजार के दिन जेरियाट्रिक हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी द्वारा डॉ. एस.के. मंदिलवार ने बताया कि शिविर में 60 वर्ष […]