रायगढ़ / दिसम्बर2021/ जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरो में पेयजल की व्यवस्था टेप नल जल के माध्यम से किया जाना है। जिसके कार्यो की प्रगति एवं समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री भीम सिंह ने वीडियो काल के माध्यम से खरसिया विकासखण्ड के परसखोल पंचायत के हितग्राहियों से चर्चा किए। चर्चा के दौरान हितग्राहियों ने बताया कि जहां पूर्व में उन्हे पीने का पानी लेने के लिए घर से काफी दूर हैण्डपम्प तक लेने जाना पड़ता था, साथ ही घर के अन्य कार्यो जैसे कपड़ा धोना साफ-सफाई, शौचालय आदि के लिए भी पानी लाने में काफी समस्याओं का सामना कराना पड़ता था। जिसमें अधिक परिश्रम के साथ-साथ समय की भी बरबादी होती थी। किन्तु शासन की जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की सुविधा अब उनके अपने घर के द्वार में पहुॅचने से उनकी पानी संबंधी सभी समस्याओं का समाधान हो गया है। अब टेप नल जल के माध्यम से पेयजल के साथ-साथ घर के अन्य कार्यो के लिए पानी की समस्याओं का समाधान हो गया है। चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जल संचय संबंधी एवं धारणीय विकास के बारे में हितग्राही से चर्चा की तथा उन्हें जल संचय संबंधी आधारभूत जानकारियॉ बतायी। हितग्राहियों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्टर तथा शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम सिवनी ब्लॉक नवागढ़ में भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाएं
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम सिवनी ब्लॉक नवागढ़ में भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाएं :- सिवनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की पदस्थापना की जायेगी। सिवनी के डिपरीपारा में बिजली सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा। सिवनी में सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन बनवाया जायेगा । संतोषी माता मंदिर में हर साल लगने वाले […]
गंभीर बीमारी ग्रसित,60 वर्ष से ऊपर के हितग्राहियों को प्रिकाशन डोज का कोविड टीकाकरण 10 जनवरी से- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
जांजगीर-चांपा, जनवरी, 2022/जिले में 10जनवरी से जिला अस्पताल तथा सामु०स्वा०केंद्र, प्राथ०स्वा० केंद्रों सिविल डिस्पेंसरी में प्रिकाशन डोज का टीकाकरण किया जाएगा। 60 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग के नागरिक जो पूर्व किसी बीमारी से ग्रसित है एवं कोविड-19 के दोनों डोज प्राप्त कर चुके है वे चिकित्सक की सलाह के अनुसार प्रिकॉशन डोज के लिये पात्र […]
अवैध खाद भंडारण और बिना लाइसेंस उर्वरक बिक्री पर दुकान सील
*कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग ने की कार्यवाही**अब तक 34 कृषि केंद्र संचालको को नोटिस जारी*जांजगीर-चाम्पा , जुलाई 2022/ जिले में अवैध रूप से खाद-उर्वरक का भंडारण और कालाबाज़ारी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का अभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज […]