कवर्धा, दिसंबर 2021। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा द्वारा 4 विपत्तिग्रस्त परिवार को 1 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृत दी गई है। तहसील कवर्धा के ग्राम बरबसपुर निवासी श्री भगवानी प्रसाद, ग्राम लखनपुर निवासी श्री मोहन पटेल, ग्राम कोदवा निवासी श्री रामानंद पात्रे और श्री अरविंद पात्रे की रोड़ एक्सीडेंट में गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो जाने पर क्रमशः विपत्तिग्रस्त श्रीमती नीरा राय, श्रीती गौतरहीन बाई, श्रीमती श्यामबाई और श्यामबाई को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत दी गई है।
संबंधित खबरें
लच्छा, ककनी, तोड़ा, करधन पहनकर आयी पोषण परी ने दिया पोषण का संदेश
रायपुर, सितंबर 2022, महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले की समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंदिर हसौद परियोजना के खौली सेक्टर की ग्राम टेकारी में सेक्टर स्तरीय पोषण जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से लोगों को पोषण आहार के बारे जागरूक […]
जिले में अब तक 563.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ जिले में 26 सितंबर 2022 तक 563.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 26 सितंबर 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 723.9 मिलीमीटर, दरिमा में 427.5 मिमी, लुण्ड्रा में 473.9 मिमी, सीतापुर में 584.8 मिमी, लखनपुर में 574 मिमी, उदयपुर में 531.5 मिमी, […]
युवाओं को दी गई डिजिटल साक्षरता के साथ बैंक लिंकेज की जानकारी
अम्बिकापुर , जून 2022/ आरबीआई एवं विभिन्न बैंक के अधिकारियों द्वारा बुधवार को जन शिक्षण संस्थान मे आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को डिजिटल साक्षरता के साथ बैंक लिंकेज की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान से विभिन्न ट्रेड में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक श्री सत्य […]