राजनांदगांव/ नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि रबी मौसम में धान की फसल लेना प्रतिबंधित रहेगा। धान के अलावा गेंहू, चना, मक्का एवं अन्य फसल ले सकते हैं। उन्होंने पेयजल विस्तार के लिए लगभग 25 प्रतिशत सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। सिंचाई के लिए 3 हजार 643 हेक्टेयर में रबी फसल हेतु प्रस्तावित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि रेत उत्खनन के लिए यदि कोई अवैध तरीके से एनीकट खोलता है तो उस पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर 5 मध्यम परियोजना तथा 66 लघु जलाशय योजना के तहत जल की आपूर्ति प्रस्तावित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन राजनांदगांव श्री जीडी रामटेके, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एसएन पाण्डेय, बैराज संभाग डोंगरगांव श्री एसके सहारे, कार्यपालन अभियंता छुईखदान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
बागबाहरा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
महासमुन्द मार्च 2025/sns/ अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बागबाहरा श्री उमेश साहू के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज तहसीलदार बागबाहरा श्री जुगल किशोर पटेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई के तहत बागबाहरा तहसील के खसरा नंबर 49 में घास मद की […]
*जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार 7 दिसम्बर को*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, दिसम्बर 2022/ कार्यालय आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति (अशासकीय) के लिए दावा आपत्ति 12 से 17 अक्टूबर 2022 तक मगाई गई थी। प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण के बाद जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 7 दिसम्बर को कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत […]
ई-ऑफिस के संबंध में कार्यशाला आयोजित
बिलासपुर, 26 जून 2025/sns/- राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में नवाचार करते हुए ई-ऑफिस के द्वारा राज्य के सभी विभागों में ऑनलाईन कार्य किये जाने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तहत जिले में ई-ऑफिस का प्रशिक्षण जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष […]