रायगढ़, नवंबर 2021/ भारत सरकार द्वारा डॉ.बी.आर.अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। डॉ.अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है।
संविधान दिवस के मौके पर कलेक्टोरेट परिसर, रायगढ़ में आज समस्त विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भारत के संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया। अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी ने संविधान की प्रस्तावना का पठन किया, जिसे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोहराया। इस अवसर पर एवं कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।