बीजापुर , नवम्बर 2021- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए समय पूर्व तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खाद्य श्री मनोज बंजारे और सहायक खाद्य अधिकारी श्री बीएल पदमाकर द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी। समिति स्तर के नोडल अधिकारियों, समिति प्रबन्धकों एवं कम्प्यूटर आपरेटर्स को बारदाना की सुलभता, टोकन, धान की तौल, एंट्री सहित किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने प्राथमिकता के साथ पहल किये जाने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारियों को चेक लिस्ट के आधार पर खरीदी केन्द्र का सत्यापन कर रिर्पोट शीघ्र प्रस्तुत किये जाने कहा गया। वहीं समिति प्रबन्धकों को धान खरीदी के प्रथम दिवस से ही किसानों से 25 प्रतिशत किसान बारदाना अनिवार्य रूप से प्राप्त किये जाने के निर्देश दिए गए। इस दिशा में व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया और गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराये जाने के निर्देश दिए गए। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान का उपार्जन 1 दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक किया जायेगा। जिले में 21 धान खरीदी केन्द्रों के जरिये मोटा धान 1940 रूपए प्रति क्विंटल, पतला धान 1960 रूपए प्रति क्विंटल और मक्का 1870 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी की जायेगी।
संबंधित खबरें
कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर / दिसम्बर 2021-जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा कोरोना से मृत कांकेर तहसील़ के 02, चारामा के 02 और पखांजूर तहसील के 01 व्यक्ति के आश्रित परिजनों के लिए 50-50 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये गये हैं।कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा कांकेर तहसील अंतर्गत […]
खरीफ धान फसल में कीट व्याधि नियंत्रण हेतु समसामयिक सलाह
दुर्ग, 11 अक्टूबर 2025/sns/- फसल को कीट व्याधियों से बचाने तथा कृषकों को उचित मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने वैज्ञानिकों की सलाह पर आधारित, प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के लिए कीट और रोग नियंत्रण हेतु तत्काल कार्रवाई योजना (दवा और मात्रा) जारी की है। जिसके अनुसार दुर्ग संभाग में कुल 1123.31 हजार […]
केन्द्रीय अनुदान अंतर्गत नवीन अनुदान हेतु प्रस्ताव आमंत्रित
कोरबा, 18 जनवरी 2025/sns/- भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के योजना अनुदान के अंतर्गत नवीन अनुदान हेतु अशासकीय संस्थाआें/गैर सरकारी संगठन के ऑनलाईन नवीन प्रस्ताव वर्ष 2024-25 पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि दिनांक 01.01.2025 से दिनांक 15.02.2025 तक निर्धारित की गई है। उपरोक्त संबंध में अधिक जानकारी एवं दिशा निर्देश भारत सरकार […]

