छत्तीसगढ़

नाप तौल उपकरणों का निरीक्षण, अकलतरा जांजगीर क्षेत्र के 07 प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

जांजगीर-चांपा, नवम्बर, 2021/ विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा गत बुधवार को अकलतरा और जांजगीर क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 एवं छत्तीसगढ़ विधिक माप नियम 2011 का उल्लंघन पाये जाने पर 07 प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
निरीक्षण दल द्वारा अकलतरा और जांजगीर क्षेत्र बोधराम फ्युलस अकलतरा, गुजरात मिष्ठान भण्डार, शिवम धरम कांटा तरौद, कान्हा राईश प्रोडक्ट नरियरा, ओमकार एग्रोटेक नरियरा, गिरीराज इण्डस्ट्रीज नरियरा, रामनारायण सत्यनारायण अग्रवाल जांजगीर आदि का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल के सहायक नियंत्रक एस के देवांगन, निरीक्षक के के जैन, गणेश कुमार चक्रधर और आरीफ अमन सिद्दकी की संयुक्त टीम द्वारा विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009, छत्तीसगढ़ विधिक माप विज्ञान (प्र) नियम 2011 का उल्लंघन पाये जाने पर इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *