राजनांदगांव , नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं में आम व उप निर्वाचन 2021-22 के लिए ओएनएनओ (ऑनलाईन नॉमिनेशन) सॉफ्टवेयर के कार्य संचालन के लिए नोडल अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर नियुक्त किया गया है। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद पद के निर्वाचन के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री संतोष सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव श्री भूपेन्द्र सिंह एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर राजीव गांधी शिक्षा मिशन श्री विक्रम शर्मा सहायक होंगे। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ अंतर्गत सभी वार्ड (1 से 20) के पार्षद पद निर्वाचन के लिए नायब तहसीलदार खैरागढ़ सुश्री रश्मि दुबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक प्रोग्रामर जनपद पंचायत खैरागढ़ श्री जॉनशन मिंज एवं सहायक ग्रेड-3 विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ श्री डुटेन्द्र साहू सहायक होंगे।
संबंधित खबरें
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025: 15 फरवरी को होगी मतगणना
जांजगीर-चांपा 14 फरवरी 2025/ छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी 11 नगरीय निकायों (03 नगर पालिका परिषद, 08 नगर पंचायत) में मतगणना फरवरी 2025/sns/ को समय प्रातः 09 बजे से की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका परिषद जांजगीर-नैला, नगर पंचायत नवागढ़ एवं नगर […]
रायगढ़ : शैलचित्रों की दुर्लभ श्रृंखला का गढ़शैल चित्रों के रूप में हजारों सालों में मानव सभ्यता के विकास की अमिट छाप है दर्ज
रायगढ़, जनवरी 2024/sns/ हर सभ्यता वक्त की रेत पर अपने निशान छोड़ जाती है, ऐसे ही शैलचित्रों की अनोखी दुर्लभ श्रृंखला रायगढ़ की पहाडिय़ों में बिखरी हुई है, जो सदियां बीतने पर भी धूमिल नहीं हुई है और प्रागैतिहासिक काल से मानव विकास क्रम की कहानियां कह रही हैं। रायगढ़ जिले में हजारों वर्ष पुराने […]
शैक्षणिक संस्थाओं में सड़क सुरक्षा के नियमों का सुनिश्चितीकरण कराने के निर्देश
बलौदाबाजार, 18 जुलाई 2023/ शैक्षणिक संस्थाओं में सड़क सुरक्षा के नियमों का सुनिश्चितीकरण कराने के लिए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में आवश्यकतानुसार नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही करने कहा गया है। जिससे स्कूली विद्यार्थियों के यातायात में जोखिम और दुर्घटना की संभावना शून्य हो सके। छत्तीसगढ़ […]