मुंगेली/ नवम्बर 2021// कोविड-19 सुरक्षा कवच के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर टीकाकरण का कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। टीकाकरण का कार्य निर्धारित टीकाकरण केंद्र में किया जा रहा है। जहाॅ बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं, पुरूष, युवा तथा बुजुर्ग स्वप्रेरणा से कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए निःशुल्क टीका लगवा रहे है। इसी कड़ी में आज 18 नवम्बर को शाम 06.30 बजे तक 04 हजार 983 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें विकास खण्ड मुंगेली के 1716 लोगों ने टीका लगवाया। जिनमें प्रथम डोज का 1005 और द्वितीय डोज का 711 टीका शामिल है। इसी क्रम में विकास खण्ड लोरमी के 1621 लोगों ने टीका लगवाया। जिनमें प्रथम डोज का 1217 और द्वितीय डोज का 404 टीका शामिल है। विकास खण्ड पथरिया के 1646 लोगो ने टीका लगवाया। जिनमें प्रथम डोज का 1019 और द्वितीय डोज का 627 टीका शामिल है। इसे मिलाकर जिले में अब तक 04 लाख 35 हजार 157 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें से 03 लाख 7 हजार 387 लोगों ने प्रथम डोज और 01 लाख 27 हजार 770 लोगों कोविड-19 का टीका लगवा कर टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
रायपुर, 03 अप्रैल 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार जिले के ग्राम जर्वे में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। गौरतलब है कि 80 के दशक की शुरुआती साल में प्रधानमंत्री रहते स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी जी ग्राम जर्वे दौरे पर आयी थीं। यहाँ उन्होंने […]
जरूरत वाले खरीदी केंद्रों में बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश
जगदलपुर, 14 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस ने समय-सीमा की बैठक में पीडीएस – मिलर से प्राप्त बारदाना जरूरत वाले जगहों पर बारदाना की उपलब्धता करवाने और नए बारदाने की कम खरीदी से अधिक खरीदी वाले केंद्रों के लिए उठाने के निर्देश दिए। बैठक में खरीदी केंद्रों का टोकन के आधार पर खरीदी करने […]
महतारी वंदन से सशक्त हुईं नारी, अब है किसानों की बारी
मेहनत का फल पाने उत्साह से धान उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान, आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ा रहे कदम “प्रदेश सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी करने से किसानों को मेहनत का मिला उचित मोल“ : किसान जे.पी. सिंह धान विक्रय में नहीं हुई किसी प्रकार की समस्या, टोकन मिलने से लेकर […]