बीजापुर, 24 जून 2025/sns/ – जिले में संचालित ऐसे विभागीय छात्रावास/आश्रम शालाओं के समीप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित नहीं है। उन छात्रावास/आश्रम शालाओं में निवासरत छात्र-छात्राओं को स्वस्थ तन स्वस्थ मन (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजनांतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने हेतु मान्यता प्राप्त चिकित्सा जो एम.बी.बी.एस, बी.ए.एम.एस. डिग्री धारी निजी चिकित्सकों से अनुबंध […]
छत्तीसगढ़
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश शिक्षा, स्वास्थ्य और राशन वितरण पर विशेष जोर
बीजापुर, 24 जून 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा आवश्यक संसाधनों कि सभी […]
सलिहा और दयालपुर में 25 जून को होगा धरती आबा शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सलिहा और सुरगुली क्षेत्र के दयालपुर गांव में 25 जून, खुरदरहा में 26 जून और तेंदूदरहा में 30 जून को शिविर आयोजित किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चिन्हित गांवों में […]
व्यापम द्वारा आबकारी आरक्षक और प्रयोगशाला परिचारक भर्ती विज्ञापन जारी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त कार्यालय द्वारा आबकारी आरक्षक के 200 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है, जिसका ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट में 27 जून 2025 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। आबकारी आरक्षक पद के लिए योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण […]
सड़क सुरक्षा के लिए ब्लैकस्पॉट चिन्हांकित कर लगायें संकेतक – कलेक्टर नक्सल पुनर्वास प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने निर्देश जारी
सुकमा, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएम पोर्टल, अटल पोर्टल, सीएम जनदर्शन एवं कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों […]
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पशुओं को लगाया गया रेडियम बेल्ट
सुकमा, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार नगरीय निकायों और पंचायतों में राष्ट्रीय मार्ग के आसपास खुले में विचरण करने वाले आवारा घूमन्तु गौवंशीय-भैंसवंशीय पशुओं से रात्रि मे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से जन एवं पशु हानि से बचाव हेतु गले मे रेडियम बेल्ट लगाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। उपरोक्त […]
सालातोंग में जल जीवन मिशन के तहत किया गया हर-घर जल प्रमाणीकरण दूरस्थ अंदरूनी गांवों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
सुकमा, 24 जून 2025/sns/- सुकमा जिले में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर जल की पहुंच सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है। योजनांतर्गत दूरस्थ अंदरुनी गांवों में भी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पीएचई विभाग […]
बिना हेलमेट तथा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर किया जाए प्रभावी कार्यवाही – कलेक्टर श्री हरिस एस
जगदलपुर, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि बिना हेलमेट तथा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही किया जाए। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण करने वालो पर निरंतर कार्यवाही नगर निगम करे और ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार कार्यवाही करें । सोमवार की […]
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित 4 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा
अम्बिकापुर, 24 जून 2025/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिला अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 30 जून 2025 तक आमंत्रित किया गया है। सभी एकलव्य विद्यालय सी.बी.एस.ई. (इंग्लिश मिडियम) अंतर्गत […]





