अम्बिकापुर, 01 अप्रैल 2026/sns/- समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE) योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का व्यापक पुनर्वास कार्यक्रम का जिले में संचालन हेतु मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था/स्थानीय निकायों जिनका कम से कम 2 वर्ष का कार्य का अनुभव हो, से प्रस्ताव आमंत्रित किया जा रहा है। इच्छुक विभागीय मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था/स्थानीय निकाय अपना प्रस्ताव बंद लिफाफे में जिलाकार्यालय समाज कल्याण, कलेक्ट्रेट परिसर अंबिकापुर को 16 अप्रैल 2026 को सायं 05ः30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी/विस्तृत निर्देश, शर्ते एवं आवेदन का प्रारूप जिले के वेबसाइट https://surguja.gov.in पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका से विधायक श्री अग्रवाल ने भेंट की
रायपुर, 18 अगस्त 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहाँ राजभवन में बिलासपुर के विधायक श्री अमर अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने जिले में फसल प्रदर्शन का किया अवलोकन किसानों को धान की जगह अन्य फसल लेने किया प्रेरित
मुंगेली, 14 अगस्त 2025/sns/- कृषि उत्पादन आयुक्त रायपुर श्रीमती सहला निगार मुंगेली जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयलसीड योजनांतर्गत वैल्यू चौन क्लस्टर अंतर्गत जिले के विभिन्न गॉवों में मूंगफली प्रदर्शन का अवलोकन किया। एपीसी ने ग्राम पालचुवा, खैरवार, जमकुही एवं नुनियाकछार में कृषकों विस्तृत चर्चा कर तिलहन क्षेत्र विस्तार एवं […]
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अध्यक्ष भारत भूमि पार्टी को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
भारत के किसी नागरिक संघ/व्यक्तिगत निकाय का राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्रावधानों द्वारा शासित होता है; और चूँकि, उपरोक्त धारा 29ए के अंतर्गत चुनाव आयोग में किसी संघ के राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण का उद्देश्य उसी धारा में उल्लिखित है, अर्थात लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, […]

