राजनांदगांव, 31 मार्च 2026/sns/-अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम 1995 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार पीडि़त व्यक्तियों को दी गई राहत राशि की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि कैलेन्डर वर्ष दिसम्बर 2025 से अद्यतन स्थिति में प्राप्त 12 प्रकरण में पीडि़तों को राहत राशि 2270000 रूपए का भुगतान कर लाभान्वित किया गया है। अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं आकस्मिकता योजना नियम 1995 अंतर्गत कैलेण्डर वर्ष मार्च 2026 की स्थिति में 4 प्रकरण समिति के समीक्षा हेतु प्रस्तुत किया गया। समीक्षा उपरांत अग्रिम कार्रवाई के आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में समाज सेवक श्री चंदन कश्यप, सहायक सांख्यिकी अधिकारी एसबी चंदाने, समाज सेवक श्री लखन सूर्यवंशी, जिला अभियोजन अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह, निरीक्षक अजाक थाना राजनांदगांव श्री लक्ष्मण भगत, सहायक संचालक आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किए भगवान श्री राजीव लोचन जी के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किए भगवान श्री राजीव लोचन जी के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना रायपुर 01 फरवरी 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर राजिम पहुंचकर भगवान श्री राजीव लोचन जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं […]
क्रेडा अध्यक्ष श्री सवन्नी द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान का किया निरीक्षण
दुर्ग, 21 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने विगत दिवस पाटन विकासखंड अंतर्गत ऊर्जा शिक्षा उद्यान पंदर-देमार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान श्री […]
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सपनों का आशियाना
कवर्धा, 18 फरवरी 2026/sns/-कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत डबरी निवासी श्रीमती श्याम बाई और उनके पति श्री परसन का जीवन पहले अभावों और कठिनाइयों से घिरा हुआ था। साधारण किसान परिवार होने के कारण गौ पालन और दिहाड़ी मजदूरी ही आजीविका का मुख्य आधार था। जर्जर कच्चे मकान में रहना उनकी […]

