राजनांदगांव, 31 मार्च 2026/sns/-अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 30 में मैनुअल स्क्वैंजर अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सर्तकता समिति एवं जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लेसमेंट कर्मचारियों को सुरक्षा किट, वर्दी एवं वेतन भुगतान तथा सेवानिवृत्ती पर कर्मचारियों को मिलने वाली राशि का एकमुश्त भुगतान और सफाई मित्रों को उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित करने के संबंध में चर्चा की गई। सभी विषयों पर चर्चा उपरांत संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिक निगम श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक नगर पालिक निगम श्री दीपक श्रीवास्तव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री एसबी चंदाने, प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आंदोलन श्रीमती बबीता कुलदीप, सह सचिव सफाई मित्र नगरीय निकाय श्री सुधीर पांडिया, सफाई मित्र श्रीमती श्याम बाई डोंगरे, स्वास्थ्य निरीक्षक स्टेशन डोंगरगढ़ श्रीमती सुशलीा साहू, स्वास्थ्य निरीक्षक राजनांदगांव श्रीमती सुकेशिनी पाटील, सहायक संचालक आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
गर्मी में पेयजल संकट से निपटने कलेक्टर का आदेश, बिना अनुमति नलकूप खनन पर रोक
दुर्ग, 10 मार्च 2026/sns/- गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत जिले में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 30 जून 2026 अथवा मानसून आगमन तक जिले में भूजल के अनियंत्रित दोहन को रोकने के […]
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर एवं आई-हब रायपुर का किया वर्चुअली उद्घाटन
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर एवं आई-हब रायपुर का किया वर्चुअली उद्घाटन छत्तीसगढ़ के लिए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन-केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह नक्सल विरोधी अभियान में सफलता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार की […]
मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 47.79 लाख रूपए स्वीकृत
दुर्ग, 08 दिसंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण कार्य के लिए 47.79 लाख रूपए की अनुशंसा प्राप्त हुई है। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग पाटन द्वारा प्रेषित तकनीकी स्वीकृति के आधार पर अनुशंसित कार्य को संपादित कराए […]

