रायगढ़, 30 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायतों में संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके तहत विकास खंड परियोजना प्रबंधक के 4 पद एवं क्षेत्रीय समन्वयक के 3 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन 7 अप्रैल 2026 को शाम 5.30 बजे तक कार्यालयीन समय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ (छ.ग.) पिन नंबर 496001 के नाम से पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदों की संख्या, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला पंचायत रायगढ़ के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://raigarh.gov.in पद पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मछलीपालन विभाग मोहला-मानपुर-अं.चौकी जलाशयों में केज पट्टे हेतु आवेदन आमंत्रित
मोहला, 19 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ मछलीपालन विभाग ने मोहला-मानपुर-अं.चौकी जिले के मोगरा जलाशय में स्थापित केजों को 10 वर्षीय पट्टे पर आबंटन करने हेतु द्वितीय संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत 16 नग 4m x 6m x 4m आकार केज और 4 नग 20m x 20m x 4.5m आकार केज मत्स्य पालन, मत्स्याखेट और मत्स्य […]
तंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व स्वतंत्रता तिरंगा दौड़ का आयोजन
बीजापुर, 16 अगस्त 2025/sns/ – स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को स्वतंत्रता, तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चे, पुलिस के जवान, अधिकारी-कर्मचारी सहित जनमानस ने पूरे उत्साहपूर्वक भाग लिया। हजारों की संख्या में शामिल लोगों में स्वतंत्रता […]
छात्रावास अधीक्षकों की काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना – संभाग स्तरीय काउंसलिंग 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे से संभागायुक्त कार्यालय दुर्ग में
दुर्ग, 12 जुलाई 2025/sns/- वर्ष 2022-23 एवं 2025 में पदोन्नत हुए छात्रावास अधीक्षकों की काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना किया जाएगा। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने संभाग अंतर्गत दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर अवगत कराया है कि जिले में पदस्थ छात्रावास अधीक्षकों का संभाग […]

