मुंगेली, 25 मार्च 2026/sns/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमति गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में महिलाओं को उनके संरक्षण एवं सशक्तिकरण संबंधी कानूनी अधिकार की जानकारी साझा करते हुए घरेलु हिंसा से महिलाओं को संरक्षण कानून, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन, महिला हेल्प लाईन नंबर व अनियमित जीवनशैली और स्वास्थ्य के मुद्दो के बारे में जानकारी देते हुए नियमित मेडिटेशन और व्यायाम करने हेतु जागरूक किया गया तथा शिकायत की प्रक्रिया, संविधान के मूल अधिकार व मूल कर्त्तव्य, नालसा हेल्पलाईन नं. 15100, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध एवं नये कानून की जानकारी दी गई। साथ ही साथ चेक बाउंस, उपभोक्ता फोरम, मोबाईल फोन के लाभ व हानि की जानकारी दी। उक्त शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
प्रोजेक्ट दस्तावेज, जिला प्रशासन का नवाचार
रायपुर, 26 फरवरी 2026/sns/-प्रशासनिक पारदर्शिता, शोध सुविधा एवं ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रायपुर में प्रशासनिक एवं ऐतिहासिक प्रोजेक्ट दस्तावेज ग्रंथालय की स्थापना की गई है। यह पहल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में की गई है।इस पहल के अंतर्गत अविभाजित मध्यप्रदेश काल के ऐतिहासिक नियम-कानून, […]
नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों को 27 लाख, 20 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि संवितरण
बीजापुर, 10 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जिले के कुल 9 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 18 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि आहरण एवं संवितरण की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह आत्मसमर्पित कर प्रशिक्षण ले रहे नक्सलियों को […]
चूल्हे-चौके से लखपति दीदी तक का सफर बिहान समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ग्राम कोरदा की माहेश्वरी यादव
बलौदाबाजार, 07 मार्च 2026/sns/-छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम कोरदा की रहने वाली श्रीमती माहेश्वरी यादव की कहानी उन महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो अपने परिवार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। करीब चार साल पहले तक माहेश्वरी जी का जीवन घर-परिवार की सामान्य जिम्मेदारियों तक सीमित था लेकिन बिहान […]

