छत्तीसगढ़

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

मुंगेली, 25 मार्च 2026/sns/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमति गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में महिलाओं को उनके संरक्षण एवं सशक्तिकरण संबंधी कानूनी अधिकार की जानकारी साझा करते हुए घरेलु हिंसा से महिलाओं को संरक्षण कानून, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन, महिला हेल्प लाईन नंबर व अनियमित जीवनशैली और स्वास्थ्य के मुद्दो के बारे में जानकारी देते हुए नियमित मेडिटेशन और व्यायाम करने हेतु जागरूक किया गया तथा शिकायत की प्रक्रिया, संविधान के मूल अधिकार व मूल कर्त्तव्य, नालसा हेल्पलाईन नं. 15100, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध एवं नये कानून की जानकारी दी गई। साथ ही साथ चेक बाउंस, उपभोक्ता फोरम, मोबाईल फोन के लाभ व हानि की जानकारी दी। उक्त शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *