छत्तीसगढ़

डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में नर्सरी में प्रवेश हेतु आवेदन 13 अप्रैल तक

मुंगेली, 31 मार्च 2026/sns/- डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगेली विकासखण्ड के बिरगांव-फुलवारी, लोरमी विकासखण्ड के कोतरी और पथरिया विकासखण्ड के जरेली-पेण्ड्री में निःशुल्क बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत नर्सरी में प्रवेश हेतु आवेदन 13 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। विद्यार्थी को संबंधित क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का सत्यापन एवं पात्रता का निर्धारण जिला स्तरीय समिति द्वारा 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। आवेदन में आवश्यक संशोधन 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। लॉटरी के माध्यम से प्रवेश आबंटन की कार्यवाही 23 अप्रैल से 24 अप्रैल तक संपन्न होगी। चयनित विद्यार्थियों के स्कूल दाखिले की अंतिम प्रक्रिया 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूर्ण की जाएगी। आवेदन किसी भी कंप्यूटर सेंटर अथवा च्वाइस सेंटर से किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *