छत्तीसगढ़

ईएमआरएस सुकमा में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, 25 मार्च को वॉक-इन इंटरव्यू

सुकमा, 20 मार्च 2026/sns/-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुकमा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार 25 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे से विद्यालय परिसर में होगा।
भर्ती के तहत PGT (रसायन शास्त्र), PGT (अर्थशास्त्र) एवं TGT (सामाजिक विज्ञान) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों की योग्यता नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स के मानदंडों के अनुसार निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज एवं स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होना अनिवार्य है। पूर्व में जारी विज्ञप्ति में त्रुटिवश यह नियुक्ति संविदा लिखा गया है वास्तव में यह नियुक्ति अतिथि शिक्षक के रूप में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *