अम्बिकापुर, 18 मार्च 2026/sns/- आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति के सुचारू संचालन एवं त्वरित हैण्डपम्प के संधारण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है। विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि आमजन टोल फ्री नम्बर 1916 पर शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायत के कार्यालय में उपलब्ध पेयजल (हैण्डपम्प संधारण हेतु) पंजी में अपना शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड अम्बिकापुर हेतु सहायक अभियंता श्री मुकेश कुमार गुप्ता नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी में विकासखण्ड अम्बिकापुर हेतु उप अभियंता सुश्री सीमा केहरी, विकासखण्ड लखनपुर हेतु उप अभियंता श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विकासखण्ड उदयपुर हेतु उप अभियंता श्री श्रीकांत खिलाड़ी एवं विकासखण्ड लुण्ड्रा हेतु उप अभियंता सुश्री सुभद्रा सिंह होंगी। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड सीतापुर अंतर्गत नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री अभिषेक कुमार गुप्ता होंगे तथा सहायक नोडल अधिकारी में विकासखण्ड सीतापुर एवं मैनपाट हेतु उप अभियंता श्री मनोज कुमार केंवट, विकासखण्ड बतौली हेतु उप अभियंता श्री कपिल वर्मा होंगे। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड अम्बिकापुर के कन्ट्रोल रूम में ट्रेसर श्री साजन खुटे की ड्यूटी लगायी गयी है।
संबंधित खबरें
श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण एवं शैक्षणिक योजनाओं के लाभ हेतु पंजीयन अनिवार्य
बलौदाबाजार, 17 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत निर्माण श्रमिक जैसे रेजा कुली, प्लम्बर, इलेट्रिशियन, बढ़ई इत्यादि इस प्रकार कुल 60 प्रकार के प्रवर्ग में पंजीयन किया जाना प्रावधानित है। पंजीयन की अवधि एक बार में 05 वर्ष हेतु वैध होता है जिसके पश्चात् नवीनीकरण कराया जाना है। वर्तमान में […]
बघमल्ला और बोडा में 23 जून को होगा धरती आबा शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शिविर अब बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बघमल्ला और बोडाडीह क्षेत्र के बोडा में 23 जून, पिरदा और चारपाली में 24 जून, सलिहा और सुरगुली क्षेत्र के दयालपुर गांव में 25 जून, खुरदरहा में 26 जून और तेंदूदरहा में 30 जून को शिविर […]
विशेष गहन पुनरीक्षण मुंगेली एवं पथरिया में बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
मुंगेली, 30 अक्टूबर 2025/sns/- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आज जनपद पंचायत सभाकक्ष में बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण […]

