छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केन्द्र पार्रीखुर्द-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद के लिए 2 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव, 18 मार्च 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र पार्रीखुर्द-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद पर भर्ती के लिए 2 अप्रैल 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल URL http://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-1 से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *