बलौदाबाजार, 17 मार्च 2026/sns/-पीएम राहत योजना का क्रियान्वयन जिले में भी आरंभ कर दिया गया है। योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के दौरान एवं अस्पताल में भर्ती अवधि में सात दिवस तक अथवा डेढ़ लाख तक की कैशलेस उपचार सुविधा प्रदान की जाएगी। यह योजना पूर्व में संचालित सीटीआरएवी व्यवस्था का विस्तारित एवं सुदृढ स्वरूप है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने बताया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति का राज्य के समस्त मान्यता प्राप्त अस्पतालों में उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत कुल 1605 अस्पतालों में भी यह उपचार होगा। उपचार पूर्णतः कैशलेस होगा लाभार्थी अथवा परिजन से कोई राशि नहीं ली जाएगी। इस योजना को अन्य सभी स्वास्थ्य बीमा योजना की अपेक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। योजना में आपातकालीन स्थिरीकरण, आवश्यक जांच, शल्य चिकित्सा, आईसीयू एवं अन्य सभी अनुमन्य व्यय सम्मिलित रहेंगे। प्रकरणों का पंजीयन एवं दावा प्रेषण निर्धारित आईटी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। जिले में सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों को बैठक लेकर प्रशिक्षित एवं निर्देशित किया गया है। गौरतलब है कि 13 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम राहत योजना का शुभारंभ किया था। यह योजना भारत सरकार की प्रमुख पहल है। सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों को तत्काल सहायता की आवश्यकता पड़ती है। यह समय ही घायल के लिए गोल्डन आवर कहा जाता है ऐसे में पीएम राहत योजना पीड़ित की जान बचाने में काफी मददगार होगी।
संबंधित खबरें
25 वर्षों में रेशम विभाग की योजनाओं ने बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर’’सा, टसर, व मलबरी रेशम उत्पादन बनीं ग्रामीण बदलाव की धुरी
कोरबा, 08 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्षों ने जहां राज्य के हर क्षेत्र को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया, वहीं रेशम विभाग ने भी निरंतर विकास की रेशमी राह पर चलते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया है। टसर और मलबरी रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के साथ-साथ […]
जिला पंचायत सीईओ ने धुरकोट मुनुंद एवं भड़ेसर धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण प्रभारियों को धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था हेतु दिए आवश्यक निर्देश
जांजगीर-चांपा, 17 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने आज ग्राम पंचायत धुरकोट, मुनुंद एवं भड़ेसर स्थित धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी से पंजीकृत किसानों की संख्या, बारदाना उपलब्धता, मूलभूत सुविधाएँ एवं टोकन सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली […]
तोकापाल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
जगदलपुर, 30 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में सोमवार को एक विशेष मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त स्वास्थ्य जांच की […]

